ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 13-04-2024

Narmadapuram News: आंधी-बारिश में  वेयरहाउस की छत उड़ी, सड़कों पर पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल

माखननगर: माखन नगर में एकबार फिर चेत में मौसम का मिजाज बदल गया। दिन के 3 बजे के बाद आसमान में बादलों की दौड़ शुरू हो गई। हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। दिन में ही अंधेरा छा गया। मेघ गर्जन से आसमान डराने लगा। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनटों तक ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-04-2024
शेयर

माखननगर: माखन नगर में एकबार फिर चेत में मौसम का मिजाज बदल गया। दिन के 3 बजे के बाद आसमान में बादलों की दौड़ शुरू हो गई। हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। दिन में ही अंधेरा छा गया। मेघ गर्जन से आसमान डराने लगा। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनटों तक हवाएं 35 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहती रही। बादल मूसलाधार पानी बरसाते रहे। तेज हवा और बारिश ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं ने आधा दर्जन जगहों पर पेड़ों को उखाड़ फेंका। बिजली तार टूट कर जमीन पर गिर गए। पेड़ों के गिरने से यातायात व्यवस्था शाम तक बाधित हुई। तारों के टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी।  अचानक आयी आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन के 5 बजे के बाद बादलों ने माखन नगर के आसमान को अपने कब्जे से मुक्त किया। लोग आंधी-बारिश से परेशान रहे।

तबाही चारों ओर : तेज बारिश में शहर हुआ अस्त-व्यस्त

वेयरहाउस का छत उड़ा लाखों का हुआ नुकसान

आंधी-बारिश ने बड़ी क्षति ग्राम काजलखेड़ी स्थित ललिता शंकर वेयरहाउस को पहुंचायी। आंधी ने एस्बेस्टस की बनी छत को उड़ा दिया। गोदाम में रखा गेहूं और मूंग तेज बारिश में भींग गए। गोदाम के मालिक शंकर लाल मीना ने बताया कि 55 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

कई जगहों पर फाल्ट एवं तार टूटे, रात 11 बजे तक पसरा अंधेरा

आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था ठप कर दी। शहर एवं आसपास के इलाकों में कई जगहों पर फाल्ट एवं तार टूटने की घटना हुई।  शहर में शाम 6 बजे से ही बिजली संकट की स्थिति बनी रही।  नगर में खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं लौटी थी।

बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरे

बारिश के पिपरिया एवं बगरा मार्ग पर करीब एक दर्जन पेड़ धराशाही हो गए। जिसके कारण घंटों यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वही भारी बारिश के कारण कई खेतो में पानी भर जाने से मूंग की फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। काजलखेड़ी के किसान उदय पांडे ने देनवा पोस्ट को बताया की आज जो बारिश हुई हैं उससे मूंग की फसल को नुकसान हैं।

जानिए, क्यों बदला मौसम?

शनिवार को सुबह में आसमान साफ था। धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ वह तीखी भी हुई। दिन के 11 बजते-बजते तीखी धूप ने बेहाल कर दिया। पारा तेजी से चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। दोपहर 12:30 बजे तक उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। 1 बजे के बाद मौसम ने करवट बदलना शुरु किया। करीब शाम चार बजे से आंधी व बारिश का सामना करना पड़ा।

आगे क्या : अगले 24 घंटे में पुन: बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पुन: आंधी और बारिश की आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की आशंका है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
भौगोलिक संदर्भ
news
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका