ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 03-08-2024

Narmadapuram News: मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनातंर्गत 5 मृतक के परीजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नर्मदापुरम: मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनानतंर्गत 5 मृत व्‍यक्तियों के  परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सिवनीमालवा के ग्राम घाना वीरेन्‍द्र मेहता पिता चंपालाल मेहता की खेत पर कृषि कार्य करते स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

नर्मदापुरम: मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनानतंर्गत 5 मृत व्‍यक्तियों के  परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सिवनीमालवा के ग्राम घाना वीरेन्‍द्र मेहता पिता चंपालाल मेहता की खेत पर कृषि कार्य करते समय रोटरवेटर में पैर कट जाने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की पत्नि श्रीमती क्रान्ति मेहता को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है।

नक्शे देखें

वहीं तहसील माखननगर के ग्राम आंचलखेडा के कमल किशोर तिवारी पिता शिवनाथ तिवारी की खेत पर कृषि कार्य करते समय कुआं की मोटर चालू करते मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की पत्नि श्रीमती क्रान्ति मेहता को 4 लाख रूपये, माखन नगर के ही ग्राम आंचलखेड़ा के गिरधारी लाल मरकाम पिता सुखराम मरकाम की खेत पर कार्य करते धान की फसल में पानी देते समय बिजली करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नि श्रीमती राजन्‍ती बाई मरकाम 4 लाख रुपए, माखननगर के ग्राम नसीराबाद के सुरेन्‍द्र यादव पिता श्री रामलाल यादव की खेत पर कृषि कार्य मूंग की फसल जायद करते समय बिजली करंट लगने से मृत्‍यु हो जाने पर उनके पिता रामलाल यादव को 4 लाख रूपए एवं माखननगर के ग्राम आरी के मुकेश यादव पिता घासीराम यादव की खेत पर कार्य करते समय मोटर वायरिंग में बिजली करंट लगने से मृत्‍यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती शेववती यादव को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर