ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 30-06-2023

Narmadapuram News: अंचल में हो रही वर्षा से सेठानी घाट का जलस्तर 948 फीट पर पहुंचा

Narmadapuram  News: अंचल के मौसम में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। नर्मदापुरम संभागीय मुख्यालय में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो वहीं पिपरिया, बनखेड़ी, सिवनीमालवा, सोहागपुर, इटारसी में वर्षा का दौर जारी है। पूरे अंचल में हो रही वर्षा का असर नर्मदा व …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-06-2023
शेयर
Narmadapuram News: अंचल में हो रही वर्षा से सेठानी घाट का जलस्तर 948 फीट पर पहुंचा

Narmadapuram News: अंचल के मौसम में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। नर्मदापुरम संभागीय मुख्यालय में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो वहीं पिपरिया, बनखेड़ी, सिवनीमालवा, सोहागपुर, इटारसी में वर्षा का दौर जारी है। पूरे अंचल में हो रही वर्षा का असर नर्मदा व तवा नदी के जलस्तर पर नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे नर्मदा का जलस्तर सेठानी घाट पर 948 फीट दर्ज किया गया है। लगातार वर्षा होती है तो एक या दो दिन में जलस्तर 950 के ऊपर चला जाएगा। संभावना यह भी जताई जा रही है कि खतरे के निशान 967 फीट के करीब भी नर्मदा का जलस्तर पहुंच जाएगा। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। निचले इलाकों में प्रशासन ने अमले को तैनात कर दिया है। साथ ही मुनादी कराने के लिए भी निर्देशित किया है।

नए स्थान तलाशें

बाढ़ प्रभावित इलाकों पर रखी जाए नजर

कलेक्टर नीरज सिंह ने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं कि सभी उचित व्यवस्थाएं की जाएं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों पर भी नजर रखी जाए। जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए। आगामी दो दिनों में नर्मदापुरम नगर अंतर्गत आने वाले सभी नालों की सफाई कार्य पूरा किया जाए। चिन्हित राहत पुनर्वास केंद्रों का भी निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण चालू स्थिति में रहें इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने होम साइंस कालेज स्थित पिचिंग की मरम्मत के लिए भी जल संसाधन विभाग और नगरपालिका को निर्देशित किया।

निचली बस्ती में परिवारों के लिए की व्यवस्था

अतिवृष्टि के दौरान नगरीय क्षेत्र के संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आवष्यक सामग्री क्रय किए जाने हेतु वार्षिक टेंडर एवं पर्चेसिंग आर्डर इत्यादि की जानकारी ली गई जिसमें शेष रहे कार्यों के वार्षिक टैंडर आमंत्रित किए जाने निर्देश प्रसारित किए गए हैं। वर्षा को ध्यान मे रखते हुए निचली बस्ती के परिवारों को रुकने हेतु 7 केंद्रों पर समुचित बिजली, पानी, ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया गया निचली बस्ती में मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए गए।

चेतावनी के लिए लगाए गए सायरन

नपा अधिकाकारी प्रतिमा बिलिया ने बताया कि सेठानी घाट कंट्रोल रूम तथा सर्किट हाउस चौराहे पर सायरन की व्यवस्था की गई है। शेष 2 स्थानों ग्वालटोली एवं आदगमढ़ टंकी पर सायरन की व्यवस्था 1 दिवस में कराए जाने के लिए आश्वस्त कराया गया। सीएमओ नवनीत पांडेय ने बताया कि सायरन स्थापित कर टैस्टिंग कराए जाने इंदिरा चौक, बीएसनएल चौराहा एवं अन्य सभी प्रमुख स्थलों पर हाई मास्ट लैंप लगाए गए हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर