ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 14-09-2024

Narmadapuram News : संभागायुक्‍त द्वारा आंचलखेडा के स्‍कूल, नया साकई जनपद पंचायत सोहागपुर का ओचक निरीक्षण किया

नर्मदापुरम :  14 सितंबर  को नर्मदापुरम संभागायुक्त के.जी. तिवारी ने शासकीय पीएम श्री उ0मा0 स्‍कूल आंचलखेडा का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय में प्रात: 10:30 बजे विद्यार्थी एवं शिक्षक विलंब से आते दिखाई दिए। जिस पर संभागायुक्‍त ने प्राचार्य को हिदायत दी की व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-09-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

नर्मदापुरम :  14 सितंबर  को नर्मदापुरम संभागायुक्त के.जी. तिवारी ने शासकीय पीएम श्री उ0मा0 स्‍कूल आंचलखेडा का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय में प्रात: 10:30 बजे विद्यार्थी एवं शिक्षक विलंब से आते दिखाई दिए। जिस पर संभागायुक्‍त ने प्राचार्य को हिदायत दी की वे स्‍कूल के निर्धारित समय से 10 मिनिट पहले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। संभागायुक्‍त ने निर्देश दिए कि शिक्षक एवं स्‍टाफ की उपस्थिति सार्थक या फेस आई बायोमेट्रिक मशीन से ली जाए। उन्‍होने स्‍कूल में दर्ज 503 विद्यार्थियों में से मात्र 275 विद्यार्थियों की उपस्थितिपर नाराजगी व्‍यक्‍त की एवं प्राचार्य को छात्रों की उपस्थिति सुधारने की सख्‍त हिदायत दी। स्‍कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्‍यता भी कमतर पाई गई। संभागायुक्‍त ने शिक्षा की गुणवत्‍ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्‍होने दिव्‍यांग विद्यार्थियों को सामान्‍य विद्यार्थियों की तरह ही अवेयर करने के निर्देश दिए।

नक्शे देखें

इसके पश्‍चात संभागायुक्‍त ने जनपद पंचायत माखननगर तथा नया साकई जनपद पंचायत सोहागपुर का ओचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्‍होने आचलखेडा मे ट्रान्सफारमर से अनेक वायर खुले हुऐ झूलते हुऐ स्कूल परिसर से निकल रहे है जिन्हे ठीक करने के निर्देश दिए। संभागायुक्‍त को बताया गया कि नया बोरी (माखननगर)आरोग्य मंदिर पर ताला लगा पाया गया है । बताया गया की डाक्टर पदस्थ नही होने से हमेशा केन्‍द्र बंद रहता है । बताया गया कि साकई में  आंगनवाड़ी भवन तैयार है किंतु आंगनबाड़ी संचालन अप्रारंभ है। संभागयुक्‍त ने आंगनबाडी का संचालन करने के निर्देश दिए। बताया गया कि राजस्व विभाग को ग्राम को अधिसूचित करना है। खेती के लिए रात्रि मे लाईट दी जाती है जिससे असुविधा होती है अत: लाईट का समय निर्धारित किया जाऐ। बताया गया कि मेन विधुत लाईन जली हुई है, तार झूल रहे है। इसके अलावा  जल जीवन मिशन पाईप लाईन बिछा रहे स्तोत्र ढूंढ कर बोरिंग की नही जबकि बोरिंग पहले करना चाहिए। तथा ग्राम मे आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता नही होने से टीकाकरण नही हो रहा है और प्रसव घर पर हो रहे है। संभागायुक्‍त ने उक्‍त सभी स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्‍होने नया साकई से सुपलई रोड ठीक कराने के निर्देश दिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर