ब्रेकिंग
शनिवार, 14 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 3 मिनट पहले

एमपी कांग्रेस में 2028 की तैयारी के बीच नकुलनाथ की एंट्री से सियासी हलचल, पोस्टरों ने छेड़ी नेतृत्व की बहस

भोपाल में कमलनाथ की गैरमौजूदगी में बेटे नकुलनाथ संभालेंगे दीपावली मिलन समारोह की कमान; पोस्टरों से जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह की तस्वीरें गायब, भाजपा ने बताया कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 3 मिनट पहले
शेयर
एमपी कांग्रेस में 2028 की तैयारी के बीच नकुलनाथ की एंट्री से सियासी हलचल, पोस्टरों ने छेड़ी नेतृत्व की बहस

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक विरासत को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ की प्रदेश की राजनीति में सक्रियता बढ़ने के संकेतों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। शनिवार को भोपाल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के जरिए नकुलनाथ प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं।

इस आयोजन की खास बात यह है कि कमलनाथ की गैरमौजूदगी में इसकी पूरी जिम्मेदारी नकुलनाथ संभाल रहे हैं। समर्थक इसे उनकी प्रदेश स्तरीय राजनीतिक सक्रियता की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों ने पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और तेज कर दी हैं।

पोस्टरों पर लिखा है- 'मध्य प्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है।' इन पोस्टरों में कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरें हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या नकुलनाथ के समर्थक उन्हें प्रदेश कांग्रेस में नए नेतृत्व विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं?

कमलनाथ की गैरमौजूदगी में नकुलनाथ संभालेंगे कमान

14 नवंबर को श्यामला हिल्स स्थित कमलनाथ के बंगले पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और 18 नवंबर को कमलनाथ के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।

कमलनाथ ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने की सूचना दी है। ऐसे में प्रदेशभर से पहुंचने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की अगवानी की जिम्मेदारी नकुलनाथ संभालेंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट गंवाने के बाद नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर सक्रियता अपेक्षाकृत कम दिखाई दी थी। अब भोपाल में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच उनकी मौजूदगी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आयोजन के जरिए वे प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता और स्वीकार्यता का संदेश देने की कोशिश कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नक्शे देखें
कोरियर सर्विस चुनें
स्थानीय परमिट लें