ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 26-04-2026

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री पार पारा; 22 जिलों में लू का अलर्ट, 27 अप्रैल से राहत के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सूरज के तेवर बेहद सख्त हैं, वहीं मालवा-निमाड़ के इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल और नर्मदापुरम में भी तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-04-2026
शेयर
समाचार
Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री पार पारा; 22 जिलों में लू का अलर्ट, 27 अप्रैल से राहत के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सूरज के तेवर बेहद सख्त हैं, वहीं मालवा-निमाड़ के इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल और नर्मदापुरम में भी तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर झुलसाने वाली गर्मी का असर देखने को मिला।

भौगोलिक संदर्भ

सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर सहित 22 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना राहत की उम्मीद जगा रही है।

22 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों में लू का असर रहेगा।वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-मंत्री के आदेश की अनदेखी? केसला जनपद में ‘चार्ज’ पर सियासी-प्रशासनिक टकराव, आठ महीने से भटक रहा लेखाधिकारी

आसमान से बरसी आग, कई शहर 44 डिग्री पार

शनिवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। रतलाम में 44.5 डिग्री, दतिया और धार में 44.1 डिग्री, नौगांव और श्योपुर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।टीकमगढ़ और मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री और उमरिया में 43.5 डिग्री तक पारा पहुंच गया।बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन में 43 डिग्री, भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कूलर-एसी की मांग में उछाल

भीषण गर्मी के चलते बाजार में एयर कंडीशनर, कूलर और फ्रिज की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कम बिजली खपत वाले नए मॉडल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Mppsc परीक्षा आज:एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आज, 54 जिलों में 365 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

मौसम में बदलाव के संकेत

तेज गर्मी के बीच मंदसौर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जो बदलते मौसम का संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर तीन चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं और एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।28 और 29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा।

गर्मी से बचाव जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि—

दिनभर पर्याप्त पानी पिएं

धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें

हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें

खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह खबर शेयर करें
शेयर