ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 05-06-2023

Mp Politics: BJP को विधानसभा चुनाव के पहले ही क्यों याद आए ब्राह्मण, 17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा'

'17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा' मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी योजनाएं बनाई थी, लेकिन वे इन योजनाओं का लाभ किसी भी वर्ग को दे पाते, इसके पूर्व ही…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-06-2023
शेयर
Mp Politics:  BJP को विधानसभा चुनाव के पहले ही क्यों याद आए ब्राह्मण, 17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा'

'17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा'

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी योजनाएं बनाई थी, लेकिन वे इन योजनाओं का लाभ किसी भी वर्ग को दे पाते, इसके पूर्व ही सरकार चली गई। यह बात पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने उज्जैन के ग्राम दाऊदखेड़ी में सरपंच पुष्पा उदय सिंह दरबार द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा, आज धर्म का असली सेवा ब्राह्मण समाज करता है। उनके होने से ही परंपराओं का निर्वहन ठीक तरह से हो रहा है। ब्राह्मण समाज को पर्याप्त सम्मान मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के दौरान उनके साथ युवा नेता राजेंद्र वशिष्ठ भी नजर आए।

बीजेपी के 15 साल पर भारी हमारे 15 महीने...

जयवर्धन सिंह ने मीडिया को बताया कि 15 महीने में ही जो काम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किए थे। वह 15 साल में भी बीजेपी सरकार नहीं कर पाई है। कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली के बिल 100 यूनिट तक पूरे माफ होंगे और इससे अधिक यूनिट बनने पर आधे रेट में बिजली का बिल लिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी जो की अधूरी रह गई थी उसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही गौशाला का निर्माण और महाकाल लोक में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच करवाकर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाई जाएगी।

झीलें और नदियां

माता-बहनों से भी की बात...

सम्मान समारोह के बाद पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह माता-बहनों से भी मिले। जहां उन्होंने कांग्रेस का पेंपलेट दिखाते हुए माता बहनों से कहा कि टेंपलेट में लिखी कोई भी बात झूठ नहीं है। हम प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस की टंकी देंगे और नारी सम्मान योजना का लाभ भी आप माता बहनों को जरूर मिलेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर