ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 23-09-2023

Mp News : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने आए मंत्री जी फंसे बस की लिफ्ट में, दूसरी बस बुलानी पड़ी

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने आए मंत्री फंसे बस की लिफ्ट में, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह बस की लिफ्ट में फंस गए। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री निवाड़ी में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आए थे। काफी मशक्कत के बाद दू…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-09-2023
शेयर
Mp News : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने आए मंत्री जी फंसे बस की लिफ्ट में, दूसरी बस बुलानी पड़ी

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने आए मंत्री फंसे बस की लिफ्ट में,

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह बस की लिफ्ट में फंस गए। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री निवाड़ी में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आए थे। काफी मशक्कत के बाद दूसरी बस बुलाने के बाद मंत्रीजी उतर पाएं।

मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह निवाड़ी जिला में जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने आए थे। जिस बस पर खड़े होकर मंत्री भूपेंद्र ने नगर वासियों से चुनाव में नैया पार करने का आशीर्वाद लिया। वह उसी बस की लिफ्ट में फंसे नजर आए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कैबिनेट मंत्री बस से नीचे उतरने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। उन्हें उतरने के लिए एक अन्य बस लाकर उसी बस के बगल में खड़ी किया गया। लेकिन बात नहीं बनी। वहीं, मंत्री जी के साथ खड़े निवाड़ी विधायक अनिल जैन उन्हें छोड़कर कार्यक्रम की ओर बढ़ गए। मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित एमपी सरकार के अन्य मंत्री मंच पर पहुंच चुके थे। किसी तरह लिफ्ट ठीक हुई तब कहीं जाकर मंत्री जी कार्यक्रम में शामिल हो पाए।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें