ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 20-06-2025

Mp News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वाह में दी 266 करोड़ की विकास सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा के ग्राम बेड़िया में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर न उड़ पाने के कारण मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से …

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-06-2025
शेयर
Mp News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वाह में दी 266 करोड़ की विकास सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा के ग्राम बेड़िया में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर न उड़ पाने के कारण मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा बैडिया पहुंचे। रास्ते में कसरावद में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले लोगों के साथ में उन्होंने स्वयं सेल्फी भी खिचवाई।

नक्शे देखें

मुख्यमंत्री के आगमन पर बैडिया स्थित मिर्च मंडी परिसर में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जहां उन्होंने 266 करोड़ रुपये के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहनों के खाते में राखी पर राशि डाली जाएगी। धीरे-धीरे ये राशि 2028 के चुनाव तक तीन हजार कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से बहनों पर दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग उनको शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश में सरकारी बसों को बंद कर दिया था। उन्हें अब सरकार मुख्यमंत्री बस के नाम से शुरू करेगी। प्रदेशवासियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। सनावद से सड़क निर्माण एमपी आरडीसी के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सिकलसेल रोगियों एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

खबरें पढ़ें

मुख्य विकास कार्यों का ब्योरा

इस अवसर पर जिन प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ, उनमें सबसे महत्वपूर्ण रहा 138 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनी ‘अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना’ का लोकार्पण। यह योजना नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की गई है और इससे करीब 40 ग्रामों के 9915 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा और कृषि उत्पादकता में इजाफा होगा। इसके अतिरिक्त सीएम राइज़ स्कूल, मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल, सड़क निर्माण कार्य, अस्पताल भवन स्कूल भवनों का निर्माण इत्यादि कार्य भी शामिल रहे।

जनता से किया संवाद

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को विकास का सीधा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी सरकार का संकल्प है। सभा में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, ग्रामीणजनों, किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण उस समय बना जब मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत पौधरोपण कर मातृभक्ति और पर्यावरण रक्षा दोनों का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह यात्रा भले ही मौसम की बाधा के बीच सड़क मार्ग से हुई हो, लेकिन उन्होंने अपने कार्यों और घोषणाओं से यह स्पष्ट किया कि विकास के रास्ते कभी नहीं रुकते। बैडिया की यह आमसभा आने वाले समय में खरगोन जिले की तस्वीर और तक़दीर बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर