ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 09-04-2024

Mp News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी गुड़ी पड़वा और नये साल की बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भिन्न-भिन्न भाषा भाषी, धर्मावलंबी और पंथों के अनुयायी रहते हैं। प्रदेश वासी सभी त्योहा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-04-2024
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
Mp News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी गुड़ी पड़वा और नये साल की बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भिन्न-भिन्न भाषा भाषी, धर्मावलंबी और पंथों के अनुयायी रहते हैं। प्रदेश वासी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। भारतीय त्योहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। ये त्योहार पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर मनाए जाते हैं। गुड़ी पड़वा भी इन्हीं त्योहारों में से एक है।

नए स्थान तलाशें

विक्रम संवत 2081 लगेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष के संवत का नाम पिंगला है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को स्थान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व और विक्रम संवत 2081 पिंगला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर