ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 06-04-2024

Mp Ls Election : एमपी लोकसभा चुनाव में कमलनाथ को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल आखिरकार शुक्रवार रात छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको अंगवस्त्र पहनाक…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-04-2024
शेयर
Mp Ls Election : एमपी लोकसभा चुनाव में कमलनाथ को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

भौगोलिक संदर्भ

आखिरकार शुक्रवार रात छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

इससे पहले दीपक सक्सेना के छोटे पुत्र अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए थे। दीपक सक्सेना कमलनाथ के सबसे करीबी व विश्वास पात्र माने जाते थे। छिंदवाड़ा दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी उनके घर जाकर लंबी मुलाकात की थी। सक्सेना शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे और भाजपा की विधिवत सदस्यता ले ली।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो अप्रैल को रोहना जाकर दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद लोगों का मानना था कि दीपक सक्सेना कमलनाथ का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कमलनाथ की समझाइश काम नहीं आई। कमलनाथ के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर