ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 28-09-2023

Mp Election : कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले-इस बार विजयादशमी पर सनातन को धमकी देने वालों का पुतला दहन होगा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने गुरुवार को हुजूर विधानसभा में गणेश आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनता से कहा कि विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाते है। मेघनाथ का पुतला जलाते है। कुंभकरण का पुतला जलाते है। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-09-2023
शेयर
Mp Election : कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले-इस बार विजयादशमी पर सनातन को धमकी देने वालों का पुतला दहन होगा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने गुरुवार को हुजूर विधानसभा में गणेश आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनता से कहा कि विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाते है। मेघनाथ का पुतला जलाते है। कुंभकरण का पुतला जलाते है। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में सारी रामलीलाओं ने निर्णय लिया है। मैं आपसे विनती करने आया हूं। आपके रामलीला के लोगों से विनती करने आया हूं। इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के साथ एक छोटा पुतला सनातनियों को धमकी देने वालो, सनातन को गाली देने वालो का भी दशहरे के दिन जलाया जाए।

भोपाल में भी सनातनियों का संकल्प :

इस बार विजयादशमी पर रावण के साथ एक और पुतला दहन

सनातन को धमकी देने वालों का , सनातन को गाली देने वालों का पुतला भी दशहरे के दिन जलाया जाएगा pic.twitter.com/w71DN4ERuG

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 28, 2023

बता दें तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को लेकर विवादित बयान दिया था। स्टालिन की पार्टी डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इसको लेकर अब भाजपा विपक्षी इंडिया गठबंधन पर लगातार हमले कर रहे है। उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में सनातन को मच्छर, डेंगू, मलेरिया, कोरोना बताते हुए उसके खात्मा करने की बात कही थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर