ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 15-11-2023

Mp Election 2023 : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज; कमलनाथ ने बताया भारतवर्ष का महानायक

बिरसा मुंडा की आज मनाई जा रही जयंती भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतवर्ष का महानायक बताया है। मुंडा की जयंती पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंत…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-11-2023
शेयर
Mp Election 2023 : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज; कमलनाथ ने बताया भारतवर्ष का महानायक

बिरसा मुंडा की आज मनाई जा रही जयंती

नए स्थान तलाशें

भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतवर्ष का महानायक बताया है। मुंडा की जयंती पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के महानायक हैं। भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन।

कांग्रेस-भाजपा में बड़ा विवाद

बता दें कि जहां भाजपा मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है। वहीं, कांग्रेस नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर गौरव दिवस मनाती है। गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बड़ा विवाद है। दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को साधने के लिए नए-नए दांव चलती रहती हैं।

ताजा खबर पढ़ें

इसलिए लोकप्रिय हैं बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासी समाज के बीच जागरूकता लाने का काम किया था। जनजातीय गौरव दिवस भारत के आदिवासी समुदायों के योगदान का सम्मान करने का दिन है। हर साल 15 नवंबर को छोटा नागपुर के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। यह दिन पीढ़ियों को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर