ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 15-04-2024

MI vs CSK : रोहित शर्मा का शतक, चेन्नई सुपर किंग्स की 20 रन से जीत

Rohit Sharma Century CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया. सीएसके ने आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में रविवार को पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना पायी. उसके लिए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-04-2024
शेयर
MI vs CSK : रोहित शर्मा का शतक, चेन्नई सुपर किंग्स की 20 रन से जीत

Rohit Sharma Century CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया. सीएसके ने आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में रविवार को पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना पायी. उसके लिए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए. रोहित के शतक पर मथीशा पथिराना की बॉलिंग भारी पड़ गयी. पथिराना ने 4 विकेट झटके.

चेन्नई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए रोहित ने नाबाद 105 रन बनाए. उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित का 166.67 स्ट्राइक रेट रहा. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए. रोहित पर पथिराना भारी पड़ गए. पथिराना ने चेन्नई के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्होंने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मुंबई हार का अहम कारण पथिराना ही रहे.

मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी. उसके लिए रोहित और ईशान ने 70 रनों की साझेदारी निभाई. इसके बाद ईशान किशन 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें पथिराना ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मुंबई का दूसरा विकेट भी 70 के स्कोर पर गिरा. सूर्यकुमार आउट होकर पवेलियन लौटे. इसके बाद तीसरा विकेट तिलक के रूप में गिरा. वे 130 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटे. मुंबई का चौथा विकेट 134 रनों के स्कोर पर गिरा. हार्दिक पांड्या फ्लॉप रहे.

बता दें कि सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 रन बनाए. शिवम दुबे ने नाबाद 66 रन बनाए. उन्होंने 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना सकी. उसके लिए तिलक 31 रन और हार्दिक 2 रन बनाकर आउट हुए. टिम डेविड 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यह खबर शेयर करें
शेयर