ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 01-07-2023

Makhannagar:ठेकेदार की मनमानी से स्कूल ग्राउड हो रहा खराब

Makhannagar: माखननगर में करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से सीएम राईज स्कूल का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार की मनमानी स्कूल प्रबंधन के साथ साथ जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्कूल परिसर में खुदाई का काम चल रहा है जिसकी ठेकेदार के कारिदे द्वारा नगर के मात्र ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-07-2023
शेयर

Makhannagar: माखननगर में करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से सीएम राईज स्कूल का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार की मनमानी स्कूल प्रबंधन के साथ साथ जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्कूल परिसर में खुदाई का काम चल रहा है जिसकी ठेकेदार के कारिदे द्वारा नगर के मात्र हाई स्कूल ग्राउंड में अव्यवस्थ्ति तरीके से डाली जा रही है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिसकी शिकायत फोन पर नगरवासियों द्वारा नव आहुती संस्था अध्यक्ष रत्नेश बड़गूजर से की गई कि स्कूल मे काम कर रहे ठेकेदार द्वारा मिट्टी हाई स्कूल ग्राउड में अव्यवस्थित तरीके से डाली जा रही है। उसके बाद र्हास्कूल ग्राउड पहुंचकर रत्नेश बड़गूजर देखा कि ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है उसके बाद सांसद प्रतिनिधि आकाश तिवारी को सूचना दी गई। उसके बाद आकाश तिवारी ने मौके पहुंचकर ठेकेदार के कर्मचारियों को समझाया कि ग्राउड में व्यवस्थित तरीके से मिट्टी डंप करे। यहां वहां ढेर लगाकर ग्राउड खराब न करे।

नहीं हो रही नियमित मानिटरिग

सीएम राईज स्कूल के निर्माण में पीओआई के इंजीनियर लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण नियमित मानिटरिग नहीं हो रही है। जिस कारण न तो ठेकेदार स्कूल में अस्थाई यूरिनल बना रहा है और नही सही तरीके से मिट्टी डंपिंग हो रही है।वही नगर परिषद भी अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रही है। नगर परिषद का यह दायित्व बनता है कि देखे कि ठेकेदार को जो जगह मिट्टी डंप करने के लिए दी गई। वहां व्यवस्थित तरीके से डंप कर रहा है या नही।

जिम्मेदारो का कहना

जीएस राजपूत सीएमओ का कहना कि उनको नियत स्थान पर मिट्टी डालने को कहा गया है। अगर वह कही ओर डाल रहे है तो मै दिखवा लेता हूैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर