राजेंद्र भट्ट (राजू भैया) का निधन, आज सुबह 11:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
माखननगर के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भट्ट (राजू भैया) का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। आज सुबह 11:30 बजे बालाजी कॉलोनी स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।


माखननगर । माखननगर के लोकप्रिय व्यक्तित्व राजेंद्र भट्ट (राजू भैया) का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाररत थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेंद्र भट्ट के निधन पर सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11:30 बजे उनके निज निवास, बालाजी कॉलोनी (एसबीआई कृषि शाखा के पास), माखननगर से निकाली जाएगी, जिसमें नगर के नागरिक, परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल होंगे।
नगर के अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।