ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 06-01-2024

Makhannagar News : कॉलेज में निकला कोबरा सांप, शिक्षक ने देखा- तो अनहोनी टली

माखननगर। नगर के एमएलसी कॉलेज की लैब में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे कोबरा सांप बच्चा निकला। कॉलेज के एक अतिथि विद्वान पंकज बैरवा का ध्यान जाने पर बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कोई विद्यार्थी जूलाजी लैब के अंदर नहीं था। सांप के दिखाई देने पर सर्पमित्र अमित मेहरा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-01-2024
शेयर
Makhannagar News : कॉलेज में निकला कोबरा सांप, शिक्षक ने देखा- तो अनहोनी टली

माखननगर। नगर के एमएलसी कॉलेज की लैब में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे कोबरा सांप बच्चा निकला। कॉलेज के एक अतिथि विद्वान पंकज बैरवा का ध्यान जाने पर बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कोई विद्यार्थी जूलाजी लैब के अंदर नहीं था। सांप के दिखाई देने पर सर्पमित्र अमित मेहरा को फोन किया गया, उसके बाद सर्पमित्र अमित मेहरा सहयोगी दिनेश यादव के साथ पहुंचे। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद सांप को लैब में रखी आलमारी के पीछे से रेस्क्यू किया गया। सांप की लंबाई करीब 2.5 फीट थी। उसे पकड़ने के बाद सर्पमित्रों ने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर