ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 18-12-2023

Makhannagar News : विकसित भारत संकल्प यात्रा नहीं पहुंची बाबई जनपद, ग्रामीण हुए नाराज

माखन नगर/दीपक शर्मा : बाबई जनपद में तीन दिन हो गए अभी तक भारत विकसित संकल्प यात्रा गांवो में नही पहुंची जिसके कारण ग्रामीण नाराज हो गए और अपना रोष व्यक्त किया। नाराज ग्रामीण का कहना है कि तीन दिनों से सुबह 10 बजे संकल्प यात्रा में ग्रामीण पहुंच रहें हैं लेकिन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर/दीपक शर्मा : बाबई जनपद में तीन दिन हो गए अभी तक भारत विकसित संकल्प यात्रा गांवो में नही पहुंची जिसके कारण ग्रामीण नाराज हो गए और अपना रोष व्यक्त किया। नाराज ग्रामीण का कहना है कि तीन दिनों से सुबह 10 बजे संकल्प यात्रा में ग्रामीण पहुंच रहें हैं लेकिन रोज स्थगित हो जा रही है।

ग्रामीण अधिकतर फेमिली आईडी, राशन कार्ड, पेंशन बनाने, बीपाीएल कार्ड, आयुष्मान योजना व गैस कनेक्शन लेने से संबधित समस्याएं लेकर आ रहें थे। लेकिन उनकी समस्या का समाधान कहीं नहीं हुआ। सचिव देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि तकनीकी कारणों से यात्रा स्थगित कर दी गई है। जैसे ही यात्रा गांव आएगी लोगों की समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर