ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 03-06-2025

Makhannagar News : व्यस्त चौराहे पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बन रहा सिरदर्द

शहर में व्यस्त चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। माखन नगर पुलिस एक तरह से फेल साबित हो रही है। जहां प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं, वहां  पुलिस हालात नहीं सुधार पा रही है। हाल ये है कि प्वाइंटों पर वीआईपी मूवमेंट के समय पु…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-06-2025
शेयर

शहर में व्यस्त चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। माखन नगर पुलिस एक तरह से फेल साबित हो रही है। जहां प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं, वहां  पुलिस हालात नहीं सुधार पा रही है। हाल ये है कि प्वाइंटों पर वीआईपी मूवमेंट के समय पुलिस कर्मी नजर आते हैं। बाकी समय यातायात अपने हिसाब से संचालित रहता है। सोमवार को शहर में कुछ व्यस्त स्थान  पर जाम की स्थिति देखने को मिली  । वाहन जाम में फंसे रहे जिससे लोग परेशान दिखे। यहां नसीराबाद चौराहे पर करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

प्वाइंटों पर नहीं दिखाई देते पुलिस कर्मी

शहर में कई व्यस्त प्वाइंट हैं और यहां व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी लगा रखे हैं लेकिन वह शक्ल दिखा नदारद बने रहते हैं। अगर बात करें तो नसीराबाद चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यहां पुलिस कर्मी का प्वाइंट है लेकिन वह नजर नहीं आता है। हाल ये रहता है कि यहां पर चौराहा और निजी बस और ऑटो के संचालन होने से यहां बीच-बीच में जाम की स्थिति बन जाती है।

गलत तरीके वाहन खड़े होने से लगता है जाम

शहर के व्यस्त मार्गों में नर्मदापुरम रोड की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है। यहां चौराहे पर अव्यवस्था के कारण जाम जैसे हालात बने रहते हैं। यहां रोड से आसपास गलत तरीके से वाहन खड़े रहने और निजी बसों के सडक़ पर खड़ा कर सवारियों के बैठाने से भी जाम की स्थिति बनती है। सोमवार को यहां करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम बना रहा है लेकिन जिम्मेदार नजर नहीं आए।

नए स्थान तलाशें

यह खबर शेयर करें
शेयर