ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 20-12-2024

Makhannagar News : शिक्षक ने की बालिका से अभद्रता, सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत

माखन नगर तहसील के सांगाखेड़ा कला संकुल के शासकीय माध्यमिक शाला चीलाचौन की घटना है। जहां एक शिक्षक पर अपने स्कूल पढ़ने वाली छात्रा के साथ अभद्रता की गई , इसकी शिकायत पीड़िता के पिता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई। सांगाखेड़ा कला संकुल से खबर आ रही है कि वहां …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-12-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर तहसील के सांगाखेड़ा कला संकुल के शासकीय माध्यमिक शाला चीलाचौन की घटना है। जहां एक शिक्षक पर अपने स्कूल पढ़ने वाली छात्रा के साथ अभद्रता की गई , इसकी शिकायत पीड़िता के पिता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई।

सांगाखेड़ा कला संकुल से खबर आ रही है कि वहां शासकीय माध्यमिक शाला चीलाचौन में पढ़ने वाली कक्षा सातवीं की एक छात्रा के साथ उसको पढ़ाने  वाले शिक्षक संतोष चौरे द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल कर अभद्रता की गई है। उसके बाद छात्रा के पिता ने 9 दिसम्बर को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एक जांच टीम गठित कर सारे मामले की विवेचना कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। अब उच्च अधिकारी उक्त मामले पर संज्ञान लेंगे। खबर लिखे जाने तक शिक्षक नहीं हो पाया संपर्क।

मामले की जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी

देनवा पोस्ट को BEO सुषमा पिपरे ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के माध्यम से सामने आया था। जिसकी जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सबमिट कर दी गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर