ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 24-05-2025

Makhannagar News : छठवाँ दिवस : आचार-विचार और भक्ति से ही मोक्ष संभव - आचार्य शुभम दुबे

बगलोन (नर्मदापुरम) : अखलेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव के अंतर्गत चल रही भव्य संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव रुद्री रुद्राभिषेक अनुष्ठान के छठवें दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा। कथा व्यास भागवत सुमन आचार्य शुभम दुबे (शास्त्री जी) ने शिव…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-05-2025
शेयर

बगलोन (नर्मदापुरम) : अखलेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव के अंतर्गत चल रही भव्य संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव रुद्री रुद्राभिषेक अनुष्ठान के छठवें दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा। कथा व्यास भागवत सुमन आचार्य शुभम दुबे (शास्त्री जी) ने शिव महाकथा के माध्यम से जीवन की दिशा और दशा पर सारगर्भित प्रवचन दिए।

गुरुदेव ने बताया कि भक्ति तभी सार्थक होती है जब जीवन में आचार-विचार शुद्ध हों। एक भक्त को संयम, सेवा, शांति और समर्पण के साथ जीना चाहिए। कथा के हर प्रसंग में शिव तत्व की गहराई को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि शिव सिर्फ एक देवता नहीं, बल्कि जीवन जीने की सर्वोत्तम शैली हैं।

यह कथा 18 मई से 24 मई 2025 तक ग्राम बगलोन, तहसील माखन नगर, जिला नर्मदापुरम में प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। संजीव तिवारी ने जानकारी दी कि दिनांक 24/05/2025 को रूद्राक्ष का वितरण किया जायेगा

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें