ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 08-02-2025

Makhannagar News : माता महाकाली के मुकुट सरकने का दावा, लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे

माखननगर के महा काली मठ के काली मंदिर में माता महा काली के मुकुट स्वयं माता के पास सरकने का दावा किया जा रहा है। खबर फैलते ही दूर दूर से लोग माता के दर्शन को मंदिर पहुंचे रहे हैं। लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल भ्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-02-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर के महा काली मठ के काली मंदिर में माता महा काली के मुकुट स्वयं माता के पास सरकने का दावा किया जा रहा है। खबर फैलते ही दूर दूर से लोग माता के दर्शन को मंदिर पहुंचे रहे हैं। लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल भ्रम है।

मामला माखन नगर के माता मां काली मंदिर का है। यहां मां काली का मुकुट स्वयं चलने लगा । यह खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि जब रोज की तरह रात्रि को करीब 8:30 बजे मंदिर के पुजारी एवं पंडा माता के जेवर बदल रहे थे, तब किसी ने ध्यान दिया कि माता का मुकुट स्वयं माता के पास सरक रहा है, फिर वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भक्त इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

महाकाली मंदिर पुजारी भगवती प्रसाद तिवारी ने देनवा पोस्ट को बताया कि वह जब माता रानी के जेवर बदल रहे थे तब अचानक मातारानी का मुकुट चलने लगा।

कुठारिया में ही रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु नेमीचंद यादव ने बताया कि जब मातारानी का श्रृंगार उतारा जा रहा था जब वही मौजूद थे। उनके द्वारा ही मातारानी का वीडियो बनाया गया है, भगवान का यह चमत्कार देखकर हम सभी अचरज में हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर