ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 31-08-2024

Makhannagar News: मूंग की तुलाई होने के बाद भी भुगतान नहीं, किसान परेशान

माखन नगर: मूंग बिल भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण लिए शुक्रवार को माखन नगर तहसील कार्यालय में किसान नेता यशवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने तहसीलदार सुनील गढ़वाल को ज्ञापन दिया, ज्ञात हो कि किसान नेता यशवंत सिंह राजपूत करीब 1 महीने से किसान…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर: मूंग बिल भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण लिए शुक्रवार को माखन नगर तहसील कार्यालय में किसान नेता यशवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने तहसीलदार सुनील गढ़वाल को ज्ञापन दिया, ज्ञात हो कि किसान नेता यशवंत सिंह राजपूत करीब 1 महीने से किसानों की लड़ाई अनवरत लड़ रहे हैं।

शुक्रवार को गायत्री मंदिर परिसर में किसान और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए वहां से पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता  नारे लगा रहे थे हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते मोहन यादव होश में आओ तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को बताया 22 जुलाई से 26 जुलाई के बुक स्लॉट होने के बाद हमारे तुलाई का समय निकालने के बाद हमारी मूंग की तुलाई की गई और तुलाई होने के बाद कहा गया कि अभी बिल ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं साइट नहीं चल रही है और हम समस्त किसानों को सभी समिति संचालक ने वहां से झूठा आश्वासन देकर भगा दिया ।

कहा कि हम बिल बना देंगे आपको भुगतान करवा दिया जाएगा लेकिन जब हम बार-बार उनसे बिल बनाने का कह रहे हैं तो हमसे कहा जा रहा है कि अपनी मूंग वेयरहाउस से उठा ले जाओ और किसानों को जो मूंग वापस की जा रही है वह खराब मूंग है कहां जा रहा है कि आपको जहां जाना है वहां चले जाओ हमारा कुछ नहीं कर पाओगे तहसीलदार को ऐसे अनेक किसानों की सूची दी गई है जिसमें उपार्जन केंद्र शिव शंकर वेयर हाउस बहारपुर समिति महुआ खेड़ा खुर्द किसानों के किसान कोड एवं उनकी मूंग तुलाई की गई बोरियों की संख्या बताई गई है और भी ऐसे अनेक किसान है जिनकी मूंग तोल लीगई लेकिन बिल नहीं बने शासन प्रशासन अविलंब इन  किसानों के मूंग का  भुगतान कराया जाए

यह खबर शेयर करें
शेयर