ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 07-04-2025

Makhannagar News : कांग्रेसियों ने फूंका सी एम का पुतला, पुलिस पानी लेकर भागती नजर आई

बहुचर्चित परिवहन घोटाले के सरगना आरोपी सौरभ शर्मा की जमानत पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपत्ति नहीं लिए जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने नसीराबाद चौराहा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई । वही पुलिस पुत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-04-2025
शेयर

बहुचर्चित परिवहन घोटाले के सरगना आरोपी सौरभ शर्मा की जमानत पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपत्ति नहीं लिए जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने नसीराबाद चौराहा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई । वही पुलिस पुतला बुझाने में काफी मशक्कत करती नजर आई । पानी की केन लेकर सीएम के पुतले के पीछे भागती रही लेकिन बुझाने नाकाम रही। वही ऐसी सूचना मिली कार्यकर्ताओं के हाथ एवं कपड़े भी झुलस गए है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध जताया एवं सरकार से इस घोटाले का पर्दा फास करने और सभी आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस साथियों के साथ भविष्य मैं बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस आंदोलन में कांग्रेस जन उपस्थित रहे इसमें प्रमुख रूप से हाकिम ख़ान, अमृत बिंदु डेरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला, मोहन सोनी, प्रकाश चौरसिया, भगवानदास साहू, सुरेंद्र सिंघई, गिरीश वर्मा, अरविंद सोलंकी , मुंटी चाचा, द्वारका चौधरी, शेलू दुबे, संतोष यादव, सुबोध दुबे, लीलाधर यादव, रत्नेश बड़गुजर, तरुण सोनी, गौरीशंकर यादव, अनिल चौरे, देवेंद्र यादव, सुनील मोदी, शेखर राजपूत, मुकेश चौहान, कार्तिकेय वर्मा, भवानी साहू, इरफ़ान ख़ान, टोनी राजपूत, संदीप नागोरिया, रसीद ख़ान, , राजेंद्र शक्तावत, राम यादव, रोहित यादव, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर