ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 22-05-2025

Makhannagar News : दीपदान करने से ही हो सकते हैं धनवान आचार्य शुभम दुबे

नर्मदापुरम माखन नगर तहसील के ग्राम बंगलोन में चल रही संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक महोत्सव के चतुर्थ की कथा आनंदपूर्वक संपन्न हुई। कथा में आचार्य जी ने दीपदान की महिमा बताई कि यज्ञदत्त के बेटा गुण निधि ने जो गलती से दीपदान किया उसका फल यह मिला…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-05-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

नर्मदापुरम माखन नगर तहसील के ग्राम बंगलोन में चल रही संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक महोत्सव के चतुर्थ की कथा आनंदपूर्वक संपन्न हुई। कथा में आचार्य जी ने दीपदान की महिमा बताई कि यज्ञदत्त के बेटा गुण निधि ने जो गलती से दीपदान किया उसका फल यह मिला की गुण निधि कुबेर बना। आचार्य शुभम दुबे जी ने सभी भक्तों से कहा कि दीपदान अवश्य करना चाहिए दीपदान की महिमा अद्वितीय है जो भी दीपदान करता है उसको धन संपदा की प्राप्ति होती है । कथा में शिव सती संवाद की कथा सुनाइए आचार्य दुबे जी ने कथा में कहा कि परिवार में कैसे रहना चाहिए ये हम सबको भगवान भोलेनाथ के परिवार से सीखना चाहिए भगवान शिव के परिवार में सब एक दूसरे के कट्टर शत्रु रहते हैं। लेकिन सब हंसी-खुशी रहते हैं जैसे नदी और शेर एक जगह नहीं रह सकते सर्फ और चूहा एक जगह नहीं रह सकते मोर और सर्फ एक जगह नहीं रह सकते लेकिन संपूर्ण परिवार खुशहाल रहता है। ऐसे ही हम सबको खुशहाल और प्रसन्न रहना चाहिए कथा के मध्य धूमधाम से भगवान शिव और पार्वती का विवाह उत्सव मनाया गया। संजीव तिवारी ने बताया 24 तारीख में सभी को रुद्राक्ष वितरण होंगे । वही कथा का समय दोपहर 2:00 से 6:00 एवं 25 मई को शाम 4:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन रहेगा।

नक्शे देखें

यह खबर शेयर करें
शेयर