ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 14-08-2024

Makhannagar News: अखंड भारत संकल्प दिवस में हुई भारत माता की आरती

माखन नगर : ग्राम आँचलखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता द्वारा भारत माता की आरती की गई एवम अखंड भारत बनाये का संकल्प लिया गया । खंड शारीरिक प्रमुख मनोज मालवीय द्वारा बौद्धिक दिया गया इन्होंने बताया कि 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था ।जिसमें से प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर : ग्राम आँचलखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता द्वारा भारत माता की आरती की गई एवम अखंड भारत बनाये का संकल्प लिया गया । खंड शारीरिक प्रमुख मनोज मालवीय द्वारा बौद्धिक दिया गया इन्होंने बताया कि 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था ।जिसमें से पाकिस्तान बना था एवं लाखो हिन्दुओ कत्लेआम हुआ था । जो कि अभी की स्थिति में बांग्लादेश में हो रहा है। हमारा भारत पहले अखंड हुआ करता इसी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, एशिया के ओर भी देश भारत में हुआ करते थे। लेकिन विभाजन होने के कारण भारत से अलग होते गए और आज यह एक अलग देश बन गए है।

हम पुनः भारत को अखंड बनायेगे यह हमारा संकल्प है। जो आज नही तो कल अवश्य पूरा होगा इस तरह भारत माता जय के साथ जय घोष किया गया एवम आरती पूजन माँ भारती का किया गया। आरती पूजन कार्य में कार्यक्रम में संदीप यादव, शुभम यादव, अनिकेत दीवान, आदर्श पाल, राकेश यादव, सतीष चौधरी, रंजीत पाल ,शुभम यादव, अंकित यादव, राज मेहरा, रूपेश सराठे, कंचन मेहरा, गोविन्द विश्वकर्मा, मोनीष यादव, कपिल यादव, संजय तिवारी ,आदेश यादव सेकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक संघ अन्य नागरिक उपस्थित थे

यह खबर शेयर करें
शेयर