ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 09-09-2024

Makhannagar News : धड़ल्ले से चल रहा सट्टा कारोबार, पुलिस फेल

माखननगर: ग्रामीण क्षैत्रो में इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है। एक रुपए को अस्सी रुपया बनाने के चक्कर में खासकर युवा वर्ग अधिक बर्बाद हो रहे हैं। सट्टे के इस खेल को बढ़ावा देने सटोरी ग्राहकों को मुफ्त में स्कीम देखने सट्टे नंबर वाले चार्ट उप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-09-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर: ग्रामीण क्षैत्रो में इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है। एक रुपए को अस्सी रुपया बनाने के चक्कर में खासकर युवा वर्ग अधिक बर्बाद हो रहे हैं। सट्टे के इस खेल को बढ़ावा देने सटोरी ग्राहकों को मुफ्त में स्कीम देखने सट्टे नंबर वाले चार्ट उपलब्ध करा रहे हैं। इसका गुणा भाग कर ग्राहक सट्टे की चपेट में बुरी तरह से फंस कर पैसा इस अवैध कारोबार में गंवा रहा है।

ग्रामीण क्षैत्र में बाजार, बस स्टैंड एवं हाइवे पर, सब्जी मार्केट और चौक चौराहे में स्थित कई जनरल स्टोर्स, नाई व पान दुकानों में सट्टे लिखवाने वालों भीड़ देखी जा सकती है। खाईवालों के चक्रव्यूह में लोग इस कदर फंस चुके हैं की इससे उबर नहींं पा रहे हैं। गामीण क्षैत्र में एक दो नही बल्कि तीन चार खाईवाल लंबे समय से सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूत्रो की माने तो पुलिस और खाईवालों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार आस पास के अंचल में पुरी तरह से चरम पर है।बकायदा ग्राम आंचलखेड़ा में सटोरियों ने कार्यालय भी खोला है जहां से आपरेशन को ग्रामीण क्षैत्र में चलाया जा रहा है। खाईवालों ने भी गांव व नगर में अपना-अपना जोन बंटा हुआ है।

राजनैतिक पहुंच और पुलिस से सांठगांठ के चलते ये अवैध कारोबार को बाकायदा लाइसेंसी कारोबार के रूप में खुले आम संचालित हो रहा है। पुलिस और खाईवालों की सेटिंग इतनी तगड़ी है कि ऊपर अधिकारियों को दिखाने ये खाईवाल अपने गुर्गों के नाम हर महीने एक-एक प्रकरण बनवा देते हैं। ऊपर बैठे अफसरों को लगता है पुलिस कार्रवाई कर रही है। जबकि वास्तव में ये सांठगांठ का एक पहलू होता है। सवाल ये है कि जब पुलिस हर महीने सटोरियों के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो फिर उनसे पूछताछ कर खाईवालों तक क्यों नहीं पहुंच पाती।

यह खबर शेयर करें
शेयर