33 केवी माखन नगर उपकेंद्र पर आज होगा मेंटेनेंस, चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
33 केवी बाबई उपकेंद्र पर आज होगा मेंटेनेंस, चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति माखननगर। 33 केवी बाबई विद्युत उपकेंद्र पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार, 8 जुलाई 2026 को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह…

33 केवी बाबई उपकेंद्र पर आज होगा मेंटेनेंस, चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
माखननगर। 33 केवी बाबई विद्युत उपकेंद्र पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार, 8 जुलाई 2026 को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 33 केवी बाबई उपकेंद्र से जुड़ी संपूर्ण विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूर्ण होने पर बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।
