ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 05-08-2024

Mahakal Darshan: श्रावण के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल का मावा और भांग से शृंगार किया गया

महाकाल का भस्म आरती शृंगार विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण के तीसरे सोमवार को सुबह 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल की इस भस्म आरती के दर्शन बैठक व चलित व्यवस्था के तहत हजारो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 05-08-2024
शेयर
Mahakal Darshan: श्रावण के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल का मावा और भांग से शृंगार किया गया

महाकाल का भस्म आरती शृंगार

ताजा खबर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण के तीसरे सोमवार को सुबह 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल की इस भस्म आरती के दर्शन बैठक व चलित व्यवस्था के तहत हजारो श्रद्धालुओं ने किए।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि पर मावे और भांग से भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड से उन्हें सजाया गया और फिर भस्म आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि सोमवार सुबह बाबा महाकाल का शुद्ध जल से स्नान करने के बाद उनका पंचामृत स्नान किया गया। फिर भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक हुआ और भगवान को भस्म रमाई गई। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे जिन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की नई व्यवस्था के तहत बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर