ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 26-05-2025

Mp Weather : नौतपा के दूसरे दिन भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस बार मई महीने में गर्मी की बजाय-आंधी बारिश का दौर चल रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है लेकिन पहले दिन प्रदेश के एक भी जिले में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान नहीं दर्ज किया गया। बल्कि मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में पानी गिरा। वहीं,…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-05-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp Weather : नौतपा के दूसरे दिन भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस बार मई महीने में गर्मी की बजाय-आंधी बारिश का दौर चल रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है लेकिन पहले दिन प्रदेश के एक भी जिले में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान नहीं दर्ज किया गया। बल्कि मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में पानी गिरा। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट रही। सिर्फ एक शहर खजुराहो में ही पारा 40 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार दिन के तापमान में 10 डिग्री कम है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर समेत 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक आंधी की रफ्तार हो सकती है।

शहर खोजें

आज इन जिलों में अलर्ट

इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भी आंधी, बारिश की संभावना है।

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट

रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में पानी गिरा। मंडला में करीब आधा इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट रही। यहां बादल छाए रहे। सिर्फ एक शहर खजुराहो में ही पारा 40 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदले होने की संभावना जताई है।

पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री दर्ज रहा।

नौतपा का पहला दिन रहा ठंडा

प्रदेश में इस बार नौतपा का पहला दिन ठंडा रहा। सिर्फ एक शहर खजुराहो में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि पिछले साल नौतपा के पहले दिन खरगोन, खंडवा, रतलाम, राजगढ़ में 45 डिग्री या इससे अधिक पारा रहा था। वहीं, 35 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा था। इनमें कन्नौद देवास, शाजापुर, पृथ्वीपुर निवाड़ी, उज्जैन, टीकमगढ़, धार, शिवपुरी, ग्वालियर, सीहोर, दमोह, नरसिंहपुर, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, सागर, सतना, नौगांव, मंडला, छिंदवाड़ा, उमरिया, सीधी, बैतूल, जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम भी शामिल हैं।

इसलिए बदला प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की सीनरी वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

शहर खोजें

यह खबर शेयर करें
शेयर