ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 03-05-2024

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली सीट पर आज ही नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, तैयारियां शुरू

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचा…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-05-2024
शेयर
Lok Sabha Election 2024: रायबरेली सीट पर आज ही नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, तैयारियां शुरू

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को उतार दिया है।  भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को कैसरगंज सीट से उतार दिया है।

भौगोलिक संदर्भ

सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है। अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी से हार गए थे। सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल के अमेठी से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इस सीट पर राहुल गांधी 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर