ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 10-09-2024

सोशल मीडिया पर सूची वायरल : तहसील क्षेत्र में बाढ़ राहत वितरण में बड़ा घोटाला!

Makhannagar News: बाढ़ राहत की राशि में घोटाले का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे लाखों रूपए निजी खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के पटवारी एवं बाबू की मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया गया है।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-09-2024
शेयर

Makhannagar News: बाढ़ राहत की राशि में घोटाले का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे लाखों रूपए निजी खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के पटवारी एवं बाबू की मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया गया है। तहसील कार्यालय में भी यह चर्चा आम हैं। सोशल मीडिया पर घोटाले की सूची खूब वायरल हो रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

ऐसे मामला सामने आया

Denvapost को सूत्रों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार ग्वालियर से ऑडिट टीम रिवेन्यू का ऑडिट करने माखन नगर आई। टीम को कुछ खातों में शंका हुई। जिसकी सूची बनाकर तहसीलदार को सौपी है। जिसमें करीब चार पांच खातों में बार बार बाढ़ राहत की राशी डाली गई है। यह करीब आठ लाख 68 हजार का मामला है।

फोटो: सोशल मीडिया

हर साल आडिट फिर भी तीन साल बाद पकड़ा घोटाला!

सूत्रों की माने तो मामले को रफा दफा करने की तैयारी है। क्योंकि तहसील का ऑडिट कलेक्टर एवं कमिश्नर द्वारा हर साल ऑडिट कराया जाता है। फिर भी यह पकड़ में नहीं आया आखिर ऐसा कैसे हुआ। ग्वालियर टीम हर तीन साल में ऑडिट करती है। यह वर्ष 2021 से 2023 के ऑडिट में निकला मामला है। अगर इससे पहले की जांच कराई जाए तो राशी बढ़ने अनुमान है। वैसे अभी ऑडिट टीम ने रिपोर्ट सबमिट नही की है।

फोटो: सोशल मीडिया

अभी मुझे कोई सूची नहीं मिली

जब देनवापोस्ट तहसीलदार सुनील गड़वाल से बात की तो उन्होंने ने बताया कि इस तरह की कोई सूची अभी मुझे नही मिली। ऑडिट रिपोर्ट एक महीने बाद आती है उसमें कुछ मिलेगा तो संबंधित पर कार्रवाई की जायेगी।

फोटो: सोशल मीडिया

फोटो: सोशल मीडिया

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें