ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-06-2023

बाल और नाखून किस दिन कटवाने चाहिए? इसके पीछे क्या है वजह जानें

Hair Cutting: हर दिन हर वार का अपना अलग महत्व है. हफ्ते में 7 दिन होते हैं. हर दिन किसी ना किसी देवता या ग्रह को समर्पित है. लेकिन क्या आपको पता है कि हफ्ते में किस दिन बाल काटना और नाखून काटना शुभ होता और किस इस काम को करने पर मनाही है. सोमवार सोमवार का दिन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-06-2023
शेयर
बाल और नाखून किस दिन कटवाने चाहिए? इसके पीछे क्या है वजह जानें

Hair Cutting: हर दिन हर वार का अपना अलग महत्व है. हफ्ते में 7 दिन होते हैं. हर दिन किसी ना किसी देवता या ग्रह को समर्पित है. लेकिन क्या आपको पता है कि हफ्ते में किस दिन बाल काटना और नाखून काटना शुभ होता और किस इस काम को करने पर मनाही है.

सोमवार

सोमवार का दिन हर राशि के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है. इस दिन आप यात्रा कर सकते है, खर्चा कर सकते हैं, लगजरी से जुड़ सामान खरीद सकते हैं और साथ ही आप अपने बाल और नाखून भी काट सकते हैं. लेकिन गर्भवती महिला को सोमवार के दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए ऐसा करने से होने वाले बच्चे पर गलत प्रभाव पड़ता है.

मंगलवार

मंगलवार यानि मंगल ग्रह का दिन. इस दिन नाखून काटने और बाल कटवाने पर मनाही है. क्योंकि इस दिन बाल काटने या नाखून काटने से आप कर्जदार बनते हैं. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन ऐसा करने से जातक की उम्र छोटी हो जाती है.

बुधवार

बुधवार यानि बुध ग्रह का दिन. बुधवार के दिन नाखून काटने और बाल काटना अच्छा होता है. ऐसा माना जाता है इस दिन ऐसा करने से घर से खुशहाली आती है. मां लक्ष्मी आपका घर धन धान्य से भर देती है.

गुरुवार

गुरुवार का दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी जी का दिन है. इस दिन नाखून और बाल काटने से आपकी जिंदगी पर गलत असर पड़ता है. इस दिन अगर आपसे लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाए तो धन की कमी होती है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है.

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का दिन है. इस दिन नाखून और बाल काटना शुभ होता है.इस दिन आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.

शनिवार

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है.शनिवार के दिन बाल काटने और नाखून काटने पर मनाही है. ऐसा करने के इस दिन आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है.

रविवार

रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित है. ऐसा माना जाता है रविवार के दिन बाल काटने और नाखून काटने से लड़ाई, झगड़ा होता है. इस लिए रविवार के दिन ऐसा ना करे अशुभ होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Denvapost.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह खबर शेयर करें
शेयर