ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 05-05-2023

केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर,उनके खेलने पर संश्य बरकरार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल मुकाबले में उनके खेलने पर संश्य बरकरार है। राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान जांघ मे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-05-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर,उनके खेलने पर संश्य बरकरार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल मुकाबले में उनके खेलने पर संश्य बरकरार है। राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान जांघ में चोट लगी थी। इसके बाद वह सीएसके के खिलाफ मैच के लिए टीम के साथ रुके रहे, मगर अब खबर है कि वह टीम का साथ छोड़ स्कैन के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं। अब बीसीसीआई उनकी इस चोट पर पूरी निगरानी रख रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार स्कैन के नतीजे अगले महीने की शुरुआत में लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में राहुल की भागीदारी तय करेंगे। उनके इलाज पर नजर रखने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की टीम ने गुरुवार रात तक टीम प्रबंधन सहित संबंधितों को सूचित नहीं किया है लेकिन जो लोग स्थिति जानते हैं वे बिल्कुल आशावादी नहीं हैं। पूरी संभावना जताई जा रही है कि राहुल डब्ल्यूटीसी फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं।

राहुल की चोट की प्रकृति केवल अटकलों का विषय रही है क्योंकि न तो एलएसजी प्रबंधन और न ही बीसीसीआई ने औपचारिक बयान दिया है। कहा जा रहा है कि वह हैमस्ट्रिंग या कूल्हे की चोट से पीड़ित हो सकते हैं। अभी 10 महीने पहले राहुल की जर्मनी में हर्निया की सर्जरी हुई थी और समझा जाता है कि सभी कारकों पर विचार किया जा रहा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैनेजमेंट ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है कि वह केएल राहुल का रिप्लेसमेंट लेंगे या नहीं। एलएसजी 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। उन्हें फिलहाल 4 लीग मैच खेलने हैं और अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें और मैच खेलने पड़ेंगे। राहुल की गैरमौजूदगी में फिलहाल क्रुणाल पांड्या टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर