ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 20-07-2024

Khandwa News : ग्रामीणों ने केले से भरा ट्रक लूटा

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले खंडवा जिले के राई रजुर गांव के पास रावेर से आ रहा केले से भरा एक ट्रक क्रासिंग के दौरान पलटी खा गया। इस ट्रक के पलटी खाने की सूचना पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यही नहीं यहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने पलटी खा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-07-2024
शेयर
Khandwa News : ग्रामीणों ने केले से भरा ट्रक लूटा

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

खंडवा जिले के राई रजुर गांव के पास रावेर से आ रहा केले से भरा एक ट्रक क्रासिंग के दौरान पलटी खा गया। इस ट्रक के पलटी खाने की सूचना पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यही नहीं यहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने पलटी खाये हुए ट्रक से नीचे गिरे हुए केलों को उठना शुरू कर दिया। जिसके हाथ में जो था, उसी में भरकर वह सड़क किनारे पड़े केलों को उठाकर अपने घर ले जाता दिखाई दे रहा था। बच्चे, बुजुर्ग, युवक और महिलाएं सभी इस दौरान केले उठाते नजर आए। वहीं कुछ तो अच्छी उपज वाले केलों को उठाने के लिए एक दूसरे छीनाझपटी भी करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि, हरसूद रोड पर राई रजुर गांव के समीप सड़क के किनारों पर साइड शोल्डर नहीं डले थे। इसी के चलते यहां से गुजर रहे इस केले से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह धड़ाम से वहां पलटी खा गया। हालांकि इसके ड्राइवर कंडक्टर को मामूली खरोंचे आईं और वे सुरक्षित रहे, साथ ही किसी अन्य को भी इस दुर्घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर कुछ देर बाद ट्रक मालिक ने पोकलेन मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराया, और ग्रामीणों की लूट के बाद बचे हुए केलों को ट्रक में वापस भरवा कर ले जाया गया।

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

यह खबर शेयर करें
शेयर