ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 25-07-2024

Khandwa News : दर्दनाक बस हादसे में साधु की मौत, महिलाओं और बच्चों समेत 39 लोग घायल

खंडवा में हुए सड़क हादसे में कई घायल मध्यप्रदेश के खंडवा से बुरहानपुर जा रही एक यात्री बस देर शाम ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि करीब 39 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Khandwa News :  दर्दनाक बस हादसे में साधु की मौत, महिलाओं और बच्चों समेत 39 लोग घायल

खंडवा में हुए सड़क हादसे में कई घायल

मध्यप्रदेश के खंडवा से बुरहानपुर जा रही एक यात्री बस देर शाम ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि करीब 39 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल खंडवा लाया गया। घटना खंडवा बुरहानपुर रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर पांजरिया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने एक स्पीड ब्रेकर पर ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस को सीधा किया और घायलों को खिड़कियों के कांच से बाहर निकाला गया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह एक साधु थे, उनके एक अन्य साथी साधु घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नक्शे देखें

खंडवा की आर्या कंपनी की बस क्रमांक MP 12 P 1144 खंडवा से बुरहानपुर जाने के लिए रात करीब 8:30 बजे बस स्टैंड से रवाना हुई थी। खंडवा नगर के बाहर पहुंचते ही पंजरिया गांव के पास यात्री बस पलट गई। घायल यात्रियों ने बताया कि बस तेज गति से जा रही थी। ओवरटेक करते समय अचानक स्पीड ब्रेकर आने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साधु जगदीश निवासी गोगावां की मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल हो गए। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग गया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीक्षित ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है, बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस घायल यात्रियों की जानकारी प्राप्त कर उनके उपचार और परिजनों को सूचित कर रही है। इस दौरान तीनों थानों का बल अलग-अलग कामों की व्यवस्थाओं में लगा रहा। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल के साथ ही अस्पताल में मौजूद रहे ।

हादसे में घायल एक युवती ने बताया कि वह खंडवा से बुरहानपुर जाने के लिए बस में सवार हुई थी। लेकिन, रास्ते में तेज गति से जा रही बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में स्पीड ब्रेकर पर उछल गई और फिर पलट गई। इसके बाद बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की पूरी टीम भी अस्पताल पहुंची। एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि बस पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत पुलिस और एंबुलेंस से मदद पहुंचाई गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है । एक साधु की मौत हो गई है, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों से जानकारी लेकर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर