ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 02-05-2024

Khandwa News: ऑटो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल

अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के गणपति नाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे पर बुधवार देर शाम एक सवारी ऑटो और पिकअप वाहन की अचानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही वाहनों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाए…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-05-2024
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
Khandwa News: ऑटो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल

अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के गणपति नाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे पर बुधवार देर शाम एक सवारी ऑटो और पिकअप वाहन की अचानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही वाहनों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से एक बालिका सहित दो लोगों की हालत गंभीर है।

नए स्थान तलाशें

बुराहनपुर नगर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास बुधवार देर शाम एक ऑटो और एक पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलटी खा गया। जिसके बाद सभी घायलों को चार से पांच 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में खाना बनाने वाली महिलाएं बैठीं थीं जोकि अपना काम खत्म कर वापस बुरहानपुर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार कुछ पुरुष घायल हुए तो वहीं ऑटो में बैठी महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हुई है।

नौ सामान्य घायल सहित दो गंभीर

बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर मुमताज अंसारी ने बताया कि अभी तक की अस्पताल में जो एंबुलेंस से घायल पहुंचे हैं, उनकी संख्या 11 है। जिसमें से एक घायल का पेर फैक्चर है। एक घायल को चेस्ट में इंज्युरी है बाकी सभी को ऊपर से कोई इंज्युरी नहीं दिख रही है। इनमें एक छोटी बच्ची भी है, जिसके जबड़े के ऊपर चोट लगी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर