ब्रेकिंग
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
भौगोलिक नक्शा खोजना
Denva Post
सभी खबरें
केसला · 1 घंटे पहले

प्रशिक्षण ले रही बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

केसला थाने में रक्षाबंधन पर अनूठा कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण ले रही बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधी और जवानों ने उनकी रक्षा का वचन दिया।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 1 घंटे पहले
शेयर
प्रशिक्षण ले रही बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

केसला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार, 31 अगस्त को केसला थाने में अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में फाउंडेशन के विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों और समाज के बीच भाई-बहन के स्नेह एवं सुरक्षा के भाव को मजबूत करना रहा। इस दौरान पुलिस जवानों ने भी बहनों को उनकी रक्षा और सुरक्षा का वचन दिया।

पुलिस जवानों को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान WEC (सिलाई), EOW और सब-सेंटर में प्रशिक्षण ले रही बहनों एवं ट्रेनर्स ने महिला समिति और स्थानीय समिति के साथ मिलकर केसला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस स्टाफ और एकल ग्रामोत्थान परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

पुलिस और आमजन के बीच पहला आत्मीय आयोजन

आयोजकों के अनुसार केसला थाने में पुलिस और आमजनों के बीच इस तरह का यह पहला आत्मीय आयोजन था। कार्यक्रम ने पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। केसला थाना प्रभारी लोधी एवं समस्त पुलिस स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से केंद्रीय सह-योजना प्रमुख दिलीप वाडिवा, GRC इंचार्ज प्रमुख (होशंगाबाद) नंद किशोर सेंगर, अध्यक्ष अशोक साहू, सचिव अंकित यादव, कोषाध्यक्ष अज्जू साहू एवं जय सिंह बारस्कर, अध्यक्ष कन्यालाल सरटे, सचिव श्रीमती रामकली सेलुकार और सदस्य श्रीमती गीता उइके सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर WEC कार्यकर्ता एवं को-ऑर्डिनेटर सुशील कासदे, EOW ड्राइवर अखिलेश बारस्कर, शाहपुर की ट्रेनर श्रीमती अनुसुइया धुर्वे, सुखतवा की ट्रेनर श्रीमती कौशल्या अखंडे और सब-सेंटर केसला की मीना धुर्वे भी मौजूद रहीं।

प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

कार्यक्रम में WEC, सब-सेंटर और EOW की सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधने के इस आयोजन ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार और आपसी विश्वास से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज और सुरक्षाकर्मियों के बीच दूरी कम करने तथा आपसी सहयोग और विश्वास की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर