ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 19-07-2023

Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 102 डिग्री बुखार में एक्टर ने पानी में किया शूट

Kartik Aryan Chandu Champion Shooting: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने हर फिल्म में लीक से हटकर किरदार निभाकर फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर चर्चा में हैं. जिसके लिए…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-07-2023
शेयर
समाचार
Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 102 डिग्री बुखार में एक्टर ने पानी में किया शूट

Kartik Aryan Chandu Champion Shooting: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने हर फिल्म में लीक से हटकर किरदार निभाकर फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर चर्चा में हैं. जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के सेट से ये खबर सामने आई है कि एक्टर ने तपती बुखार में इसकी शूटिंग की है.

लंदन में ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग कर रहे हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन इस वक्त ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं. एक्टर की ये फिल्म फेमस एथलीट मुरलीकांत पेटकर की लाइफ और करियर पर आधारित है. इसलिए ये उनकी लाइफ की मोस्ट चैलेंजिंग फिल्म है. वहीं फिल्म के सेट से एक सूत्र ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि, 'शूटिंग के वक्त कार्तिक को तेज बुखार था, लेकिन फिर भी वो लंदन पहुंचे, क्योंकि शूटिंग का वो शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण था

102 डिग्री बुखार में एक्टर ने पानी में किया शूट

सूत्र ने आगे बताया, "लंदन में लोकेशन बुकिंग को रिशेड्यूल नहीं किया जा सकता था. इसलिए कार्तिक को उसी वक्त शूटिंग पूरी करनी थी. ऐसे में उन्होंने बुखार होने पर भी ठंडे पानी में जाकर फिल्म का एक सीन शूट किया. उस वक्त कार्तिक को 102 डिग्री बुखार था. उनका जुनून देखकर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान बहुत ही ज्यादा प्राउड फील कर रहे थे.”

इस फिल्म में दिखे थे एक्टर

बता दें कि कार्तिक आर्यन को आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था. ये फिल्म अभी भी थिएटर्स में धमाल मचा रही हैं. इसी बीच एक्टर ने ‘चंदू चैंपियन’ की घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. अब फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें
शेयर