ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 16-07-2024

सिर्फ 1 चम्मच कॉफी आपके बालों के लिए है संजीवनी बूटी

Image Source : SOCIAL Coffee for hair अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा डैमेज होकर टूटने लगे हैं तो अपनी हेयर केयर रूटीन में कॉफी का इस्तेमाल शुरू करें। कॉफी में मौजूद गुण आपकी बालों के लिए बेहद लाभकारी है। यह डैंड्रफ को दूर कर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 16-07-2024
शेयर
सिर्फ 1 चम्मच कॉफी आपके बालों के लिए है संजीवनी बूटी

Image Source : SOCIAL

समाचार

Coffee for hair

अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा डैमेज होकर टूटने लगे हैं तो अपनी हेयर केयर रूटीन में कॉफी का इस्तेमाल शुरू करें। कॉफी में मौजूद गुण आपकी बालों के लिए बेहद लाभकारी है। यह डैंड्रफ को दूर कर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों को नेचुरल शाइनिंग मिलेगी। तो, चलिए जानते हैं अपने बालों के लिए कॉफी का इस्तेमाल कैसे करें? ,

बालों की इन समस्याओं में कॉफी है फायदेमंद:

डैंड्रफ करे कम: कॉफी के मौजूद एंटीफंगल गुण रूसी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

डैमेज बालों के लिए फायदेमंद: कॉफी के एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से होने वाले नुकसान की मरम्मत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे बालों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सकता है।

चमक बढ़ाता है: जब कॉफी को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करते हैं तब बालों को नेचुरल चमक मिलती है। कैफीन बालों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है

फ्रिज़ को कम करता है: कॉफी के कसैले गुण बालों के क्यूटिकल्स को चिकना करने में मदद करते हैं, जिससे फ्रिज़ और फ़्लाईअवे कम हो सकते हैं।

ऐसे करें कॉफ़ी का बालों के लिए इस्तेमाल:

डैंड्रफ खत्म करने के लिए हेयर मास्क: 1 चम्मच कॉफी में टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदें डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब, इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इस मास्क को 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर अपने बाल को पानी से धोएं। इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगायें। कुछ ही दिनों में आपके सिर से रुसी खत्म हो जाएगा।

शाइनी बालों के लिए: 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच कॉफी डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाएं। इस हेयर मास्क को 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर अपने बाल को पानी से धोएं। इस हेयर मास्क को 15 दिन में बालों पर अप्लाई करें। इससे नेचुरल शाइनिंग आएगी।

डैमेज बालों के लिए हेयर मास्क: अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा डैमेज हैं तो उन्हें कंट्रोल करने के लिए 1 चम्मच कॉफी लें और उसमें 1 चम्मच रोज़मेरी ऑइल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाएं। 15 मिनट तक इस हेयर पैक को बालों पर रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। इससे बाल जड़ से मजबूत होंगे और उनक टूटना कम होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर