ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 29-07-2025

नर्मदापुरम में भारी बारिश के चलते 29 जुलाई को स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित

नर्मदापुरम | 28 जुलाई 2025: जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 जुलाई 2025 (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों में …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 29-07-2025
शेयर

नर्मदापुरम | 28 जुलाई 2025:

ताजा खबर पढ़ें

जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 जुलाई 2025 (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों पर लागू होगा।

अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। यदि किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित बोर्ड परीक्षा होना है, तो वह निर्धारित समयानुसार यथावत संचालित की जाएगी।

शिक्षक/स्टाफ की उपस्थिति को लेकर आदेश में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है, अतः संबंधित विद्यालय प्रशासन से जानकारी प्राप्त करें।

सिटी गाइड खोजें

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

नोट: यदि मौसम की स्थिति अत्यधिक खराब बनी रहती है, तो प्रशासन द्वारा आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर