ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 21-11-2023

Jabalpur News : दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगी का मामला

सांकेतिक तस्वीर जबलपुर में बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गोसलपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोसलपुर थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि इंश्योरेंस पॉलिसी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 21-11-2023
शेयर
Jabalpur News : दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगी का मामला

सांकेतिक तस्वीर

समाचार

जबलपुर में बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गोसलपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोसलपुर थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी किए जाने का भंड़ाफोड़ दिल्ली पुलिस ने किया था। इसमें छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बता दें कि पकड़े गए ठग लोगों को फोन करते थे और खुद को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी, कर्मचारी बताते थे। इसके साथ लोगोंं को झांसा देकर कभी पॉलिसी कराने और उसके फायदे बताते हुए लालच देकर टैक्स भरने का कहने हुए हजारों रुपये ट्रांसफर करवाते थे। इसके अलावा फोन करके कभी पॉलिसी किश्त पेंडिग है, पैसे जमा करने होंगे नहीं तो अब तक की जमा राशि से वह हाथ धो बैठेंगे, कहते हुए चूना लगाते थे।

मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में यह बात सामने आई कि पकड़े गए आरोपी ठगी की रकम एजेंटों के खातों में मंगवाते थे। इनमें से दो नाम जबलपुर के निकले, जिनके खातों में रकम आती थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जबलपुर में दबिश देकर शुभम कोर निवासी महंगवा और दिनेश दाहिया निवासी खमरिया गोसलपुर को गिरफ़्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर