ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 07-08-2024

Jabalpur News: लेखाकार और सहायक रिश्वत लेते पकड़े गए

जबलपुर जिले के डिंडौरी के मेंहदवानी बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखपाल अपने सहायक के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने लेखपाल और उसके सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अध…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-08-2024
शेयर
Jabalpur News: लेखाकार और सहायक रिश्वत लेते पकड़े गए

जबलपुर जिले के डिंडौरी के मेंहदवानी बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखपाल अपने सहायक के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने लेखपाल और उसके सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार, लेखपाल मदन कुमार नामदेव 30 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा पुस्तिका की जांच के एवज में लेखपाल राजेन्द्र कुमार मार्को ने 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की शिकायत मदन कुमार के पुत्र दीपक ने लोकायुक्त में की थी।

शिकायतकर्ता लेखपाल राजेन्द्र कुमार मार्को के शासकीय आवास में रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही लेखपाल के सहायक राजेश उईके ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी राजेश उईके किसी शासकीय पद पर नहीं है और वह लेखपाल राजेन्द्र कुमार मार्को के व्यक्तिगत सहायक के रूप में कार्य करता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें