ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 12-05-2025

Indore News : रेलवे विभाग इंदौर के लक्ष्मीबाई नागा समेत 10 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगा रहा

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग स्टेशनों पर नई सुविधाएं मुहैया करा रहा है। आमतौर पर बड़े स्टेशनों पर तो कोच गाइडेंस बोर्ड है, लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों का ठहराव कम समय के लिए होता है। वहां भी यह बोर्ड रतलाम रेल मंडल लगा रहा है। इसमें इंदौर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-05-2025
शेयर
Indore News : रेलवे विभाग इंदौर के लक्ष्मीबाई नागा समेत 10 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगा रहा

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग स्टेशनों पर नई सुविधाएं मुहैया करा रहा है। आमतौर पर बड़े स्टेशनों पर तो कोच गाइडेंस बोर्ड है, लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों का ठहराव कम समय के लिए होता है। वहां भी यह बोर्ड रतलाम रेल मंडल लगा रहा है। इसमें इंदौर का लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

रतलाम मंडल के 16 स्टेशनों पर निर्माण कार्य चल रहे है। उनमें से दस स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा। अमृत स्टेशन योजना के तहत रतलाम मंडल के कई स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मंडल के छह स्टेशन मेघनगर, खाचरोद, सीहोर, अकोदिया, बेरछा एवं देवास स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर कोच गाइडेंस बोर्ड लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। यात्रियों को इससे सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा मक्सी एवं चंदेरिया स्टेशनों पर कोच गाइडेंस बोर्ड की टेस्टिंग हो रही है।

कम ठहराव वाले स्टेशनों पर बर्थ तक पहुंचने में मददगार

कोच गाइडेंस बोर्ड यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के कम समय के ठहराव में भी अपने बर्थ तक पहुँचने में आसानी हो जाती है। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था सुविधाजनक है क्योंकि कोच गाइडेंस बोर्ड के कारण सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन आगमन से पहले कोच की स्थिति का पता चल जाता है। यह बोर्ड नहीं होने की स्थिति में कई बार यात्रियों को ट्रेन के कम ठहराव होने के कारण ट्रेन के किसी भी डिब्बे में चढ़ना पड़ता था और फिर चलती ट्रेन में वे अपना बर्थ खोजते नजर आते थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर