ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 01-07-2025

Indore News : वाहन का दरवाजा अचानक खुलने से एक्टिवा से गिरकर जौहरी की मौत

इंदौर के खातीपुरा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए नंदानगर निवासी ज्वेलर्स रजनीकांत काटकर (26) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रजनीकांत 'महाराष्ट्रीयन ज्वेलर्स' नाम से दुकान चलाते थे। घटना वाले दिन वह रानीपुरा इलाके से दुकान के लिए ज्वेलरी रखने की प्ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-07-2025
शेयर
Indore News : वाहन का दरवाजा अचानक खुलने से एक्टिवा से गिरकर जौहरी की मौत

इंदौर के खातीपुरा में हुए सड़क हादसे में घायल हुए नंदानगर निवासी ज्वेलर्स रजनीकांत काटकर (26) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रजनीकांत 'महाराष्ट्रीयन ज्वेलर्स' नाम से दुकान चलाते थे। घटना वाले दिन वह रानीपुरा इलाके से दुकान के लिए ज्वेलरी रखने की प्लास्टिक डब्बी लेने निकले थे। उसी दौरान खातीपुरा में वाटर सप्लाई करने वाले एक लोडिंग वाहन (क्रमांक MP09LR5964) के हेल्पर ने अचानक उसका गेट खोल दिया।

हेल्पर की लापरवाही से हुआ हादसा

वाहन का गेट खुलते ही वह रजनीकांत की एक्टिवा से टकराया, जिससे रजनीकांत असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे। गिरते समय उनका सिर सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से टकराया और उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वाहन में मौजूद हेल्पर जितेन्द्र और ड्राइवर ने रजनीकांत को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, दर्ज हुआ केस

एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह रजनीकांत की मौत हो गई। सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार, घायल अवस्था में रजनीकांत होश में थे और उन्होंने खुद हादसे की पूरी जानकारी पुलिस को दी थी। उनके भाई रमाकांत काटकर के बयान के आधार पर पुलिस पहले ही लोडिंग वाहन के हेल्पर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रजनीकांत अपने पीछे माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और पांच साल की बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह हादसा गहरा आघात है, खासतौर पर तब जब उनकी पत्नी गर्भवती हैं। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की धाराएं जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें