ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 12-03-2025

Indore News : झाबुआ से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस में लगी आग

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ के समीप झाबुआ से इंदौर आ रही एक चार्टड बस में अचानक आग लग गई। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिन्हें आग लगते ही बस से उतार दिया। आग लगने की सूचना पर फायर वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तक बस पूरी तरह जल चुकी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-03-2025
शेयर
Indore News : झाबुआ से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस में लगी आग

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ के समीप झाबुआ से इंदौर आ रही एक चार्टड बस में अचानक आग लग गई। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिन्हें आग लगते ही बस से उतार दिया। आग लगने की सूचना पर फायर वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में आग की घटना के बाद फोरलेन पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, वही इस दौरान करीब एक किलोमीटर दूर तक धुंए का गुबार देखा गया।

बस के चालक उमेश डामोर ने बताया कि चार्टड बस झाबुआ से इंदौर जाने के लिए निकली थी, तभी राजगढ़ के समीप बस के अंदर से जलने की बदबू आने लगी। बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो इंजन के हिस्से में आग दिखाई दी। आग पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी।इसी बीच बस में सवार यात्रियों को बस से उतार दिया था। थोडी ही देर में बस हर तरफ से जलने लगी और आग ने विकराल रुप ले लिया।

चार्टड बस में लगी आग लगने की घटना से फोरलेन किनारे स्थित ढाबों में अफरा-तफरी मच गई। फोरलेन के दोनों और वाहनो की कतार भी लग गई। आग लगने की सूचना पर राजगढ़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुछ ही समय बाद नगर परिषद सरदारपुर की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। फोरलेन के दोनों और वाहनों की लगी लंबी कतार से यातायात बाधित होने लगा। जिसे बाद में पुलिसकर्मियों ने बहाल करवाया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हल्का धुंआ नजर आते ही चालक ने सभी यात्रियों को उतार दिया था और यात्रियों का सामान भी निकाल दिया था। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर