ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 01-06-2025

Indore News : 85 साल की बुजुर्ग को 36 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 1 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश..

इंदौर शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट की एक घटना सामने आई है, जिसमें 85 साल की बुजुर्ग महिला को ठगों ने 36 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर पूछताछ की। इस दौरान उनसे 1 करोड़ 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला नंदनी को ठगों ने ट्राई, आरबी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 01-06-2025
शेयर

इंदौर शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट की एक घटना सामने आई है, जिसमें 85 साल की बुजुर्ग महिला को ठगों ने 36 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर पूछताछ की। इस दौरान उनसे 1 करोड़ 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई।

समाचार

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला नंदनी को ठगों ने ट्राई, आरबीआई, मुंबई पुलिस, सीबीआई अफसर बनकर धमकाया। इसके बाद उन्हें जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने की बात कही। इसके बाद उन्हें मनी लांड्रिंग में लिप्त बताकर 267 एफआईआर की धमकी दी गई।

जानकारी के मुताबिक ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग महिला बैंक में रुपये निकालने पहुंची थी। इसी दौरान महिला बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने जब बुजुर्ग महिला से बात की तो सारा मामला सामने आया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बच्चों को फंसाने की धमकी दे रहे थे

महिला रिटायर्ड टीचर हैं और उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर खुद को अधिकारी बता रहे ठग ने कहा था कि यह बात अपने परिवार में किसी को ना बताएं। अगर बच्चों को बताई तो उन पर भी जांच की जाएगी और केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे में पूरा परिवार फंस जाएगा। महिला का कहना है कि ठग बार-बार बोल रहा था कि आप मेरी माता जी जैसी हैं, मैं आपका बचाना चाहता हूं। इन्हीं बातों से वो उनके झांसे में आ गई।

महिला का कहना है कि जब वो बैंक में एफडी तुड़वाने के लिए पहुंची तो बैंक मैंनेजर ने उसने बात की। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी दी, मैंनेजर ने उन्हें बताया कि जो उन्हें धमका रहे हैं वो कोई सीबीआई या किसी एजेंसी के अधिकारी नहीं बल्कि ठग हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। ।

यह खबर शेयर करें
शेयर