ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 16-03-2026

Indore:होटल एसोसिएशन ने कहा- सिलिंडर संकट के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेंगे

इंदौर। प्रदेश में होटलों और रेस्टोरेंट्स को मिलने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं होने से आतिथ्य उद्योग में संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल संचालको…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 16-03-2026
शेयर
Indore:होटल एसोसिएशन ने कहा- सिलिंडर संकट के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेंगे

इंदौर। प्रदेश में होटलों और रेस्टोरेंट्स को मिलने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं होने से आतिथ्य उद्योग में संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल संचालकों ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए कई रणनीतियाँ तय कीं।

ताजा खबर पढ़ें

बैठक में निर्णय लिया गया कि गैस की अधिक खपत वाले व्यंजनों को अस्थायी रूप से मेन्यू से हटाया जाएगा और भोजन तैयार करने के लिए इंडक्शन जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। होटल संचालकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अतिथियों को बेहतर सेवा देने का प्रयास जारी रखा जाएगा।

संचालन में आ रही कठिनाइयाँ

Hotel and Restaurant Association of Western India के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालन में कई प्रकार की कठिनाइयाँ सामने आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि जिन होटलों में आवास के साथ रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल भी संचालित होते हैं, वहां समस्या और अधिक गंभीर है, क्योंकि ऐसे प्रतिष्ठानों में गैस की खपत ज्यादा होती है।

नए स्थान तलाशें

कर्मचारियों की आजीविका बचाने की कोशिश

होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराता है, जिसमें शेफ, किचन स्टाफ, सर्विस स्टाफ, हाउसकीपिंग और तकनीकी कर्मचारियों सहित कई लोग कार्यरत हैं। मौजूदा स्थिति के बावजूद होटल संचालक अपने कर्मचारियों को काम पर बनाए रखने और किसी भी प्रकार की छंटनी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

सरकार से सहयोग की मांग

होटल एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि आतिथ्य उद्योग के महत्व को देखते हुए इस क्षेत्र को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखते हुए सहयोग प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी सुचारु कार्यप्रणाली बनाए रखना आवश्यक है।

होटल संचालकों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति सामान्य होगी, जिससे उद्योग की चुनौतियाँ कम हो सकेंगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर