ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 10-05-2023

दमकती स्किन की चाहत हो, तो अपने हाथों से बने प्योर ऑर्गेनिक क्रीम का करें इस्तेमाल

File photo क्या आप भी जवां, ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी  ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि आप अपने किचन में मौजूद कुछ देसी चीजों की मदद से एक क्रीम तैयार कर सकते हैं, जो आपको बिल्कुल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तरह निखार देगा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-05-2023
शेयर

File photo

क्या आप भी जवां, ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी  ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि आप अपने किचन में मौजूद कुछ देसी चीजों की मदद से एक क्रीम तैयार कर सकते हैं, जो आपको बिल्कुल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तरह निखार देगा। तो आइए जानें इस क्रीम को बनाने का तरीका-

सामग्री

चावल

गुलाब जल

एलोवेरा जेल

कोकोनट ऑयल

क्रीम को रखने के लिए एक कंटेनर

यह भी पढ़ें

बनाने की विधि

ग्लोइंग स्किन के लिए कोरियन क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से साफ कर लें।

इसके बाद चावल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

अब चावल के पानी को निकालकर अलग रख लें।

इसके बाद एक मिक्सर जार में चावल डालकर बारीक पीस लें और इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।

अब चावल के पेस्ट में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और कोकोनट ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

बस तैयार है आपका देसी चीजों से बना कोरियन क्रीम। इसे एक कंटेनर में भरकर रख लें।

इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले अपने मुंह को अच्छी तरह से धोकर साफ कपड़े सें सुखा लें।

अब इस क्रीम को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

मसाज के लिए इस क्रीम को रातभर चेहरे पर ही लगा रहने दें।

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा कोरियन जैसी ग्लोइंग हो जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर