ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-02-2026

बालों के झड़ने से हैं परेशान? करी पत्ता बन सकता है रामबाण, जानिए फायदे और इस्तेमाल के तरीके

Image Source : FREEPIK/UNSPLASH हेयर फॉल करी पत्ता का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पत्ता बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व बा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-02-2026
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
बालों के झड़ने से हैं परेशान? करी पत्ता बन सकता है रामबाण, जानिए फायदे और इस्तेमाल के तरीके

Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

हेयर फॉल

करी पत्ता का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पत्ता बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व बालों के झड़ने, पतले होने और कमजोर जड़ों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक करी पत्ता में पाए जाने वाले अमीनो एसिड स्कैल्प को मजबूत बनाते हैं और बालों को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।

करी पत्ता क्यों है बालों के लिए फायदेमंद?

करी पत्ता में विटामिन A, B, C और E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन स्कैल्प को पोषण देने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं।इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर बालों को डैमेज होने से बचाते हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रखते हैं।

बालों के लिए करी पत्ता इस्तेमाल करने के आसान तरीके

1. करी पत्ता और दही का हेयर मास्क

मुट्ठी भर ताजे करी पत्ता लें और उसमें 3 बड़े चम्मच दही डालकर ग्राइंड कर लें। तैयार पेस्ट को बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं।करीब 30 मिनट बाद हल्के शैंपू और साफ पानी से बाल धो लें। यह मास्क स्कैल्प को ठंडक देने के साथ बालों को मजबूती देता है।

2. करी पत्ता और नारियल तेल

नारियल तेल बालों को पोषण और नमी देने में बेहद असरदार माना जाता है।एक पैन में नारियल तेल हल्का गर्म करें और उसमें करी पत्ता डालकर 3–4 मिनट तक पकाएं। जब पत्तों के पोषक तत्व तेल में अच्छी तरह मिल जाएं, तो इसे ठंडा कर लें।अब इस तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।

3. करी पत्ता का पेस्ट या पाउडर

करी पत्ता को ग्राइंडर में पीसकर सीधे पेस्ट बना सकते हैं। चाहें तो पत्तों को सुखाकर पाउडर भी तैयार कर सकते हैं।उपयोग के समय पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं।कम से कम 30 मिनट बाद बाल धो लें।

कब और कितनी बार करें इस्तेमाल?

विशेषज्ञों के अनुसार, हफ्ते में 1 से 2 बार करी पत्ता का इस्तेमाल करना बालों के लिए पर्याप्त होता है। नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है और ग्रोथ बेहतर होती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर